फ़िल्म : सरकार
किस सन मे रिलीज़ हुई : 2005किसने कहा : राशिद (ज़ाकिर हुसैन)
किससे कहा : अपने दल के एक सदस्य से
सम्वाद लेखक : मनीश गुप्ता
राशिद, जो की दुबई का एक डॉन है, वो मुंबई में ड्रगस और बम आदि बेचना चाहता है। मगर उसके इरादों में हाइल है सुभाष नागरे। सुभाष नागरे मुंबई का खुदा है। पर राशिद को तो अपने काम से मतलब है। वो सुभाष को मारने का प्लान बना लेता है। इस काम में उसके सहयोगी हैं वीरेंद्र स्वामी (जीवा) और विश्राम भगत (राजू मवानी)। पर एक अन्य सहयोगी ये सुनकर बौखला जाते हैं। उसके लिए ये सोचना भी मुमकिन नहीं है, और वो अपनी सोच औरों पे ज़ाहिर करता है। वो इस प्लान का हिस्सा न बनने का इरादा कर लेता है। जैसे ही वो कमरे से बाहर निकलने लगता है, वो राशिद की आँखें देख लेता है। उसकी आँखें देखते ही वो समझ जाता है कि शायद उस कमरे से ज़िंदा निकलना उसे लिए इतना आसान नहीं होगा। अब तक देखने वाले भी ये समझ चुके हैं कि वो एक खून के चश्मदीद होने वाले हैं। और भले ही राम गोपाल वर्मा लाख चाहें की वो लीक से हट कर काम करें, कभी कभी तो वो भी अपेक्षाकृत ही करते हैं। राशिद अपने उसे सहयोगी की तरफ़ जाता है और उसके पेट में खंजर भोंक देता है। जब वो खंजर को अंतडियों में घुमाता है, उसी वक्त वो कैमरा की तरफ़ मुंह करके कहता है
"कोई भी फ़ैसला चुनाव से होना चाहिये दबाव से नहीं"