Page copy protected against web site content infringement by Copyscape
Showing posts with label जावेद अख़्तर. Show all posts
Showing posts with label जावेद अख़्तर. Show all posts

Monday, April 30, 2012

जाट मरा तब जानिये जब तेरहवी हो जाए

फ़िल्म : अभय
किस सन में रिलीज़ हुई : 2001
किसने कहा : अभय कुमार (कमल हासन)
किससे कहा : ख़ुद से
सम्वाद लेखक : जावेद अख़्तर

विजय अपनी मंगेतर तेजस्विनी के साथ अपने जुडवां भाई अभय को देखने पागल ख़ाने जाता है. अभय उन पर हमला कर देता है और क़ाबू से बाहर हो जाता है. डॉक्टर उसको क़ाबू करके इंजेक्शन लगाते हैं. क़ाबू में आने से पहले अभय ये कविता सुनाता है. फ़िल्म के सम्वाद तो अमिताभ श्रीवास्तव नें लिखे हैं, पर कवितायें और गीत जावेद अख़्तर के हैं. इसका आख़री मिस्रा एक मशहूर कहावत है.

पानी पर पत्थर पडे तो उसमें लहर बन जाये
आग बुझाने चले हवा और उसको भडकाये
शत्रु, सांप कि राक्षस, ऐसे ना मिट पाये
जाट मरा तब जानिये जब तेरहवी हो जाये

कमल हासन साहब अपनी फ़िल्मों में प्रयोगधर्मिता के मेआर पर ऊंचाईयों को हासिल करते रहते हैं. अप्पू राजा में एक भाई आम ऊंचाई का था और एक बौना. हिन्दुस्तानी में एक जवान बेटा था और एक अधेड उम्र का बूढा. चिकनी चाची (या चाची 420) में एक मध्यम उमर की औरत थी और एक जवान आदमी. और वो इक्लौते बडे सितारे हैं हिन्दुस्तान के, जिनके इन किरदारों में विश्वसनीयता होती है. ऐसा नहीं कि एक नक़ली दाढी और मूछ लगा कर दोहरी भूमिका निभा रहे हैं. दशावतारम में तो उन्होंने हद ही कर दी. दस किरदार निभाये. बूढी औरत से लेकर, अमरीकी राष्ट्रपति से लेकर, दलेर मेह्न्दी तक. 

ख़ैर इस फ़िल्म में एक भाई आम डील डौल का था (आर्मी के किसी आम अफ़सर जैसा) और दूसरा भाई गजिनी के आमिर जैसा. सुडौल और सधी हुई मांसपेशियों वाला. यह फ़िल्म तमिय़ में भी आळवन्दान (ஆளவந்தான்) के नाम से  रिलीज़ हुई थी. 

Monday, August 11, 2008

मेरी समझ में ये नहीं आता की तुम कमीने ज़्यादा हो, या बेवक़ूफ़

फ़िल्म : दुनिया
किस सन में रिलीज़ हुयी : 1984
किसने कहा : मोहन कुमार (दिलीप कुमार)
किससे कहा : बलवंत (अमरीश पुरी)
सम्वाद लेखक : जावेद अख़्तर

ये एक इमानदार आदमी के बदले की दास्ताँ है। मोहन - जो इस फ़िल्म के हीरो है - बलवंत के घर में घुस कर उस का इंतज़ार करता है। बलवंत उसे देख कर पहले तो सकपका जाता है - फिर किसी तरह अपनी पिस्तौल निकालने में कामयाब हो जाता है। मोहन बड़ी हिकारत से उस की तरफ़ देखता है और छः गोलियाँ भी दिखाता है। उसका आशय है की उसने गोलियाँ पहले से ही निकाल ली है। मगर वो बलवंत को यही बात बहुत दिलचस्प तरीके से कहता है

मेरी समझ में ये नहीं आता की तुम कमीने ज़्यादा हो, या बेवक़ूफ़

बलवंत इस जुमले के जाल में फँस जाता है और पिस्तौल गिरा देता है। वही पिस्तौल मोहन उठा लेता है। एक कहावत है मशहूर की ये ज़रूरी नहीं है की आप क्या कह रहे हैं, ज़रूरी यह है की आप कैसे कह रहे हैं। इस बात का जीता जागता सबूत है यह जुमला। इसी फ़िल्म के और दिलचस्प जुमले पढने के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें